मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल आएंगे धर्मशाला, सामान्य दौरों से खास है यह आगमन, पढ़ें पूरा मामला
CM Jairam Thakur Dharamshala Tour मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल यानी शुक्रवार को धर्मशाला के दौरे पर होंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के लिए वह मंडी से सुबह पौने 10 बजे धर्मशाला पुलिस ग्राउंड हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां आकर सीधे परिधि गृह जांएगे।
धर्मशाला, मुनीष गारिया। CM Jairam Thakur Dharamshala Tour, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल यानी शुक्रवार को धर्मशाला के दौरे पर होंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के लिए वह मंडी से सुबह पौने 10 बजे धर्मशाला पुलिस ग्राउंड हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां आकर सीधे परिधि गृह जांएगे। यहां से शाम को सवा चार बजे धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना होंगे। चुनाव के तत्काल बाद मुख्यमंत्री का धर्मशाला दौरा इसलिए खास है, क्योंकि इन दिनों जिला कांगड़ा के जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ चल रहा है। इसके अलावा मजेदार बात यह है कि मुख्यमंत्री इस दौरे के लिए कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है। यहां वह न किसी तरह की जनसभा संबोधित करेंगे और न ही किसी कार्य की आधारशिला या उद्धाटन कार्यक्रम होगा।
यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि यहां उनके आने का एक मात्र कारण है जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव। 30 जनवरी को कांगड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तय होने हैं। जिला परिषद चुनाव में भाजपा 28 सदस्य जीतकर आई हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पास 18 सदस्य हैं और निर्दलीय 10 सदस्य भी शामिल हैं।
निर्दलीय सदस्यों को लेकर जहां सत्ता पार्टी दावा कर रही है कि सभी निर्दलीय सदस्य भाजपा में शामिल होंगे, वहीं कांग्रेस का भी स्पष्ट दावा है कि निर्दलीय कांग्रेस के खेबनहार होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन ने चुनाव परिणाम के दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि निर्दलीयों के साथ पार्टी के बड़े नेता बैठकें करेंगे और जिला परिषद अध्यक्ष कांग्रेस का ही होगा।
हालांकि भाजपा के पास स्पष्ट 28 जिला सदस्य हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को इस बात का भी भय है कि अगर निर्दलीय सदस्यों के साथ भाजपा का राग नहीं मिला तो अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाना संभव नहीं होगा और विपक्ष में होकर भी कांग्रेस बाजी न मार जाए।
इसके अलावा अध्यक्ष पद की दौड़ में भी तीन प्रमुख चेहरे हैं। उसमें कांग्रेस से ही दो सदस्य हैं, जो परोक्ष रूप से अध्यक्ष बनने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री वीरवार को दिनभर धर्मशाला में अपने शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर मंथन करेंगे।