मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Jairam Thakur Delhi Tour हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की।
शिमला, जेएनएन। Jairam Thakur Delhi Tour, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में वन स्वीकृतियों से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। वन स्वीकृतियां लटकने से प्रदेश में विकासात्मक परियोजनाएं प्रभावित हो रही थीं। अमित शाह ने मुख्यमंत्री को प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार से दिल्ली के दौरे पर हैं। उनका सोमवार शाम को हिमाचल लौटने का कार्यक्रम था। लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ व देर शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को स्वर्णिम हिमाचल के अवसर पर 15 अप्रैल को रथयात्रा का शुभारंभ करने के लिए न्योता दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम शेड्यूल के तहत उनका मंगलवार सुबह तक लौटने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली से हिमाचल के लिए लौटे हैं।
यह भी पढ़ें: घाटे में चल रहे हिमाचल प्रदेश के 12 बोर्ड और निगम, हिमाचल पथ परिवहन निगम 1533 करोड़ का घाटा
यह भी पढ़ें:
Earthquake In Himachal: लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटकों से हिली हिमाचल की धरती, चंबा में रहा केंद्र