Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव को लेकर सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा पदाधिकारियों व मंत्रियों के बीच धर्मशाला में मंत्रणा

Himachal Panchayat Chunav हिमाचल प्रदेश में फैले बर्ड फ्लू का आकलन करने धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को आज आधा दिन तक पार्टी के पदाधिकारियों व मंत्रियों और विधायकों के साथ पंचायत चुनावों को लेकर मंत्रणा करेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 11:07 AM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा पदाधिकारियों व मंत्रियों के बीच धर्मशाला में मंत्रणा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों व मंत्रियों और विधायकों के साथ पंचायत चुनावों को लेकर मंत्रणा करेंगे।

धर्मशाला, मुनीष गारिया। हिमाचल प्रदेश में फैले बर्ड फ्लू का आकलन करने धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को आधा दिन तक पार्टी के पदाधिकारियों व मंत्रियों और विधायकों के साथ पंचायत चुनावों को लेकर मंत्रणा करेंगे। इसके साथ ही आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भी चर्चा होगी। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शनिवार को कोई बैठक या अन्य प्रारूप तय नहीं किए हैं। सरकार की इस गुप्त मंत्रणा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, हिमाचल भाजपा के नए प्रभारी अविनाश राय के अलावा परिवहन मंत्री एवं पालमपुर नगर निगम प्रभारी बिक्रम ठाकुर व स्थानीय विधायकों ने सुबह से ही परिधि गृह में डेरा डाल दिया है। 10 बजे के करीब सभी पदाधिकारी व मंत्री विधायक सीएम के साथ बैठक में जुट गए हैं।

loksabha election banner

इस गुप्त बैठक में चर्चा पंचायती राज व नगर निगम चुनावों को लेकर ही होगी। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि बैठक में कांगड़ा में वही मंत्री नहीं आए हैं, जिनके यहां कल यानि रविवार को शहरी निकाय की मतदान प्रक्रिया होनी है। शाहपुर से सरवीण चौधरी, नूरपुर से राकेश पठानिया जोकि नगर निगम धर्मशाला चुनाव के प्रभारी भी हैं। बैठक में अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा नगर परिषदों के संबंध रखने वाले अरुण मेहरा, रमेश धवाला की भी अभी तक हाजिरी दर्ज नहीं हुई है।

भाजपा और सीएम जयराम ठाकुर को भी यह बात स्पष्ट है कि कल शहरी निकाय चुनाव को लेकर आज चर्चा करना व्यर्थ है, लेकिन जिला परिषद, ग्राम पंचायत व नगर निगम चुनावों को लेकर अभी भी रणनीति से काम होगा तो बेहतर परिणाम आएंगे।

नगर निगम पालमपुर पर विशेष फोक्स

मार्च माह में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। सरकार का मुख्य फोक्स नवगठित नगर निगम पालमपुर पर है। इसको लेकर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज पिछले दो दिन क्षेत्र में नब्ज टटोल चुके हैं। सरकार को यह बात भी पता है कि पालमपुर नगर निगम में अगर भगवा लहराना है तो कड़ी मेहनत की जरूरत है। कारण यह है कि वहां भाजपा का संगठित होना जगजाहिर है और वहां भाजपा के विधायक भी नहीं हैं। पालपमुर में कांग्रेस के हाथ से एमसी छीनने की जिम्मेवारी परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को सौंपी हैं। इसी कारण उन्‍हें बैठक में विशेष रूप से बुलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.