Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण की ओर बढ़े कदम, सीएम को पहली बार आल वुमन गार्ड आफ आनर

हिमाचल पुलिस ने एक और पहल की है। सोमवार को पहली बार राज्य विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आल वुमन गार्ड आफ आनर दिया गया। यह डीजीपी संजय कुंडू की सोच का ही परिणाम है। वह पुलिस बल में महिलाओं को सशक्तीकरण के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:33 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण की ओर बढ़े कदम, सीएम को पहली बार आल वुमन गार्ड आफ आनर
शिमला स्थित विधानसभा परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सलामी देती पुलिस महिला जवान। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल पुलिस ने एक और पहल की है। सोमवार को पहली बार राज्य विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आल वुमन गार्ड आफ आनर दिया गया। यह डीजीपी संजय कुंडू की सोच का ही परिणाम है। वह पुलिस बल में महिलाओं को सशक्तीकरण के अवसर प्रदान कर रहे हैं। अमूमन विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर पुरुष जवानों के माध्यम से दिया जाता रहा है। राज्य के इतिहास में पहली बार यही कार्य महिला पुलिस कर्मियों ने किया है। डीजीपी ने इसकी जानकारी राज्य पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि इसकी प्रस्तुति हिमाचल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुई।

loksabha election banner

करवाई थी आल वुमन परेड

इससे पहले आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली बार आल वुमन परेड करवाई गई। सारा शिमला के रिज मैदान पर सारा आयोजन महिला अधिकारियों, कर्मियों ने किया था। महिला पुलिस ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए थे। उस दिन प्रदेश में महिला पुलिस ने ही कानून व्यवस्था से लेकर यातायात नियंत्रण का जिम्मा संभाला था। डीजीपी ने वीरांगना काफी टेबल बुक भी लांच की थी। हिमाचल पुलिस की इस सोच को देश की नामी हस्तियों ने सलाम किया है। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को स्कूटी भी प्रदान की। पुलिस के प्रयासों से महिलाएं विभाग की ताकत बन रही हैं।

जयराम ने आर्लेकर से की चर्चा

शिमला में सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से 20 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात हुई। उन्होंने राज्यपाल से खालिस्तान समर्थक की धमकी और बरसात से हुए नुकसान पर चर्चा की। राज्यपाल का पद संभालने के बाद आर्लेकर के सामने विधानसभा का पहला सत्र आयोजित हो रहा है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी आर्लेकर को मानसून सत्र के दौरान प्रबंधों की जानकारी दी। इसके उपरांत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजीव ङ्क्षबदल, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डा. एचके चौधरी ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.