चिंतपूर्णी पुलिस ने दो ट्रक में अवैध रूप से ले जाया जा रहा 800 टीन बिरोजा किया बरामद, चार लोग हिरासत में
Chintpurni Police Recovered Biroja पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने वीरवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बिरोजा के 800 टीन बरामद किए हैं।
चिंतपूर्णी, जेएनएन। पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने वीरवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बिरोजा के 800 टीन बरामद किए हैं। अल सुबह तीन से चार बजे के बीच मुबारिकपुर रोड पर पुलिस ने नाका लगाया था, तभी एक ट्रक भरवाई से मुबारिकपुर की तरफ आ रहा था। टीम की कमान संभाले एएसआइ रछपाल सिंह ने ट्रक को रोका। चेकिंग करने पर पाया कि उसमे बिरोजा लदा है। तभी पीछे से उसी तरफ से एक ट्रक और आया उसमें भी बिरोजा लदा था। दोनों ट्रकों में 800 टीन बिरोजे के थे।
पुलिस ने दोनों ट्रक के ड्राइवरों से जब परमिट दिखाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक कब्जे में ले लिए साथ ही चार लोगों को भी पकड़ा है। इनकी पहचान राजीव निवासी मैथड प्लेहड़, मनीष कुमार निवासी ब्रहमपुर, रवि कुमार और अनिल कुमार दोनों निवासी नकड़ोह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एएसआइ रछपाल और कांस्टेबल जसवीर सिंह भी शामिल रहे। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने की।