800 टीन बिरोजा मामले के मंडी से जुड़े तार, चिंतपूर्णी पुलिस की टीम ने दी दबिश, जानिए पूरा मामला
Chintpurni Police Raid चिंतपूर्णी पुलिस की ओर से बीते दिनों पकड़े गए बिरोजा के मामले के तार मंडी जिला से जुड़े हैं।
भरवाईं, जेएनएन। चिंतपूर्णी पुलिस की ओर से बीते दिनों पकड़े गए बिरोजा के मामले के तार मंडी जिला से जुड़े हैं। पुलिस की टीम मंडी के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने तीन सितंबर को तड़के बिरोजा से लोड़ दो ट्रक पकड़े थे। पुलिस ने चार लोगों को अवैध रूप से बिरोजा लेे जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस इन व्यक्तियों को रिमांड पर लेकर तफ्तीश कर रही हैं। तफ्तीश में आरोपितों ने बताया कि वह बिरोजा मंडी जिले से लाए थे और इसको उन्होंने पंजाब के होशियारपुर जिले में पहुंचाना था।
वहीं हेड कांस्टेबल गोपाल जो एएसआइ रछपाल की जगह अब इस केस को डील कर रहे हैं। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हेड कांस्टेबल की अगुवाई में मंडी के लिए टीम भेज दी है। जांच अधिकारी एचसी गोपाल ने बताया मंडी के दराल में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपितों से 800 टीन बिरोजा बरामद किया था।