धर्मशाला में आज से शुरू होंगी बाल विज्ञान प्रतियोगिताएं
बाल विज्ञान सम्मेलन में उपमंडल स्तर पर कौन विजेता रहा और कौन उपविजेता इसका पता आज दोपहर को चलेगा। कुछ समय बंद रहने के बाद फिर से बाल विज्ञान सम्मेलन प्रतियोगिता आज से फिर शुरू होंगी। 28 नवंबर को उपमंडलस्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
धर्मशाला, जेएनएन। बाल विज्ञान सम्मेलन में उपमंडल स्तर पर कौन विजेता रहा और कौन उपविजेता इसका पता आज दोपहर को चलेगा। कुछ समय बंद रहने के बाद फिर से बाल विज्ञान सम्मेलन प्रतियोगिता आज से फिर शुरू होंगी। 28 नवंबर को उपमंडलस्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। गणित ऑलंपियाड व एक्टिवटी कॉर्नर के तहत विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। जिसके परिणाम दोपहर दो से तीन बजे उपमंडल स्तर पर घोषित होंगे। शिक्षा विभाग ने प्रिंसीपल व हैडमास्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जाने क्यों बाल विज्ञान सम्मेलन गतिविधियों को किया था स्थगित
बीते दिनों 11 नवंबर से 25 नवंबर तक स्कूल बंद करने संबंधी कैबिनेट निर्णय के उपरांत शिक्षा विभाग ने बाल विज्ञान सम्मेलन की गतिविधियों को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया था। लेकिन अब फिर से इन गतिविधियों का शैडयूल निर्धारित किया है। साइंस क्विज प्रतियोगिता स्कूलों द्वारा संपन्न करवा ली गई हैं जिस कारण इसके परिणाम में बदलाव नहीं होगा। जिला में बाल-विज्ञान सम्मेलन का आरंभ नौ नवंबर से शुरु हुआ था। उपमंडल स्तर पर तीन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड़ की प्रतियोगिताएं होंगी।
जिला स्तर पर होंगी चार प्रतियोगिताएं
जिला स्तर पर चार प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया-कलाप और गणित ऑलंपियाड के साथ ही वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा।
इन विद्यार्थियों ने करवाया है अपना पंजीकरण
जिला में इन प्रतियोगिताओं के लिए 3421 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। साईंटिफिक एक्टिवटी कॉर्नर में 480, मैथ ओलम्पियाड में 581, साईंस क्विज में 2166 व साईंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में 194 ने पंजीकरण किया है।