Move to Jagran APP

पुत्र मोह छोड़कर देश व पार्टी के लिए समर्पण का भाव दिखाएं अनिल : जयराम ठाकुर

BJP comment on congress manifesto जयसिंहपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पुत्र मोह छोड़कर देश व पार्टी के लिए समर्पण का भाव दिखाएं अनिल शर्मा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 02:32 PM (IST)
पुत्र मोह छोड़कर देश व पार्टी के लिए समर्पण का भाव दिखाएं अनिल : जयराम ठाकुर
पुत्र मोह छोड़कर देश व पार्टी के लिए समर्पण का भाव दिखाएं अनिल : जयराम ठाकुर

जयसिंहपुर, जेएनएन। जयसिंहपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा।  जयराम ठाकुर ने कहा मंत्री अनिल शर्मा पुत्र मोह छोड़कर देश व पार्टी के लिए समर्पण का भाव दिखाएं। देश में कई जगह ऐसा हो रहा है कि परिवार के सदस्‍य अलग अलग दलों से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में अनिल शर्मा को भी मान सम्‍मान देने वाली पार्टी के साथ चलना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमसे पहले पैनल भेजा पर जब भाजपा के प्रत्याशी घोषित हो गए तो इन्होंने अपने भेजे पैनल को रोक दिया। कांग्रेस कई दिन तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई और किस्तों अपने प्रत्याशी घोषित किए। कांग्रेसी चुनाव लडऩे से पीछे हट रहे हैं। जयराम ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की सुरक्षा को लेकर ओछी राजनीति की जा रही है।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर ने कहा झूठ बोलने में कांग्रेस का कोई जवाब नहीं है, जबकि मोदी ने सबका विकास सबका साथ का नारा सच किया है। आज प्रदेश कांग्रेस को चुनाव लडऩे के लिए नेता नहीं मिल रहे। कुछ इधर-उधर भाग रहे हैं तो कुछ ने चुनाव लडऩे से ही मना कर दिया। देश की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार जरूरी है। भाजपा के पास मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व है, जबकि विपक्ष नेतृत्वविहीन है। कपूर ने कहा मैं दिन-रात आपकी सेवा में रहूंगा। यह चुनाव किसी विचारधारा का चुनाव नहीं है। इस बार का चुनाव आतंकवाद, माओवाद के खिलाफ राष्ट्रवाद का चुनाव है। महिलाएं घर-घर तक मोदी व जयराम सरकार की योजनाओं को लेकर जाएं और मोदी के हाथ मजबूत करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.