हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अरुण जेटली को दिल्ली में दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 04:20 PM (IST)
dir="ltr" style="">धर्मशाला, जेएनएन। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्हें हमेशा पार्टी के साथ-साथ देश के लिए किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप और हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें