Move to Jagran APP

जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती गुलाबसिंह ठाकुर का मुख्यमंत्री ने फोन पर जाना कुशलक्षेम

जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती भाजपा के कदावर नेता व पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी फोन कर हाल जाना है। गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी हालत में काफी सुधार हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 03:40 PM (IST)
जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती गुलाबसिंह ठाकुर का  मुख्यमंत्री ने फोन पर जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी फोन कर गुलाब सिंह ठाकुर का हाल जाना है

राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर। जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती भाजपा के कदावर नेता व पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी फोन कर हाल जाना है इसकी  पुष्टि करते हुए गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी हालत में काफी सुधार हैं ओर वह अस्पताल से छुट्टी  लेकर अपने घर का रूख करेगें।

loksabha election banner

 करीब दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल दाखिल करना पडा हैं। अस्पताल के स्पेशल वार्ड में उन्हें उपचार दिलाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम तैनात की गई हैं। अस्पताल के एस एम ओ भी गुलाब सिंह ठाकुर के  सवासथय पर नजर बनाये  हुए हैं। उनकी खराब तबीयत पर कार्यकर्ता भी चिंतित हैं इसलिए अस्पताल में उनसे मिलने के भीड बुधवार को भी रही।

पूर्व लोक निर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर को सिविल अस्पताल जोगेंदर में सोमवार दोपहर बाद ही अस्पताल में दाखिल कर दिया था उनकी रक्तचाप  अचानक बढ जाने से तबीयत बिगडी थी। छाती में  संक्रमण ना हो इसलिए मंगलवार को आधे दर्जन से अधिक टैस्ट भी लिये गये हैं। इनमें कुछ टेस्ट की रिपोर्ट आ भी गई हैं।

गुलाब सिंह ठाकुर की बहु मेघना ठाकुर  बेटे सोमेंद्र ठाकुर के मुताबिक  उनके तबीयत में काफी सुधार आ रहा है और वह जल्द ठीक होकर घर लोटेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुलाब सिंह ठाकुर का हाल भी दूरभाष  के  माध्यम से गत मंगलवार को जाना था   और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी फोन कर हाल जाना है। इधर अस्पताल के बरिषठ चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल कोंडल ने कहा कि सोमवार दोपहर बाद पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर रूटीन चैकअप  के अस्पताल पंहुचे थी उनकी शूगर काफी बढी हुई थी इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाकर अस्पताल दाखिल करना पड़ा।

उन्‍होंने बताया की उनके खराब स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए कुछ टैस्ट भी करवाये गए हैं जिनकी रिपोर्ट उपरांत ही अगामी उपचार के लिए निर्णय लिया जाएगा। बहराल उनके तबीयत में सुधार आया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता अजय ठाकुर, सहित काफी संख्या में उपमंडल वासियों ने अस्पताल पंहुच कर हाल जाना ओर जल्द ठीक  होने की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.