Move to Jagran APP

भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक : चंद्र कुमार

भाजपा सरकार का 9 माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। यह बात पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कही।

By Edited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:07 PM (IST)
भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक : चंद्र कुमार
भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक : चंद्र कुमार

जेएनएन, जवाली। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का नौ माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण आम जनमानस का जीना हराम हो गया है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री ने त्रिलोकपुर, बाड़ा, न्यांगल व सोहलदा में कार्यकर्ताओं से बैठक की। उन्होंने कहा कि जवाली भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस में आने के लिए तैयार हैं। जल्द जवाली भाजपा में बड़ा विस्फोट होने वाला है।

loksabha election banner

भाजपा ने हमेशा चुनाव के समय घड़ियाली आंसू बहाकर जनता से वोट लिए हैं और सत्तासीन होने के बाद सत्ता सुख भोगने के अलावा कुछ नहीं किया। केंद्र में भाजपा महंगाई, बेरोजगारी व काला धन वापिस लाने का वादा करके सत्तासीन हुई लेकिन आजतक न तो महंगाई-बेरोजगारी खत्म हुई और न ही कालाधन वापस आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हर घर में जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस में शामिल किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.