CUHP Admission 2022: केंद्रीय विश्विद्यालय में 30 से ज्यादा विषयों में प्रवेश का मौका, 18 तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
CUHP Admission 2022 Updates हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे 12 स्कूलों के अधीन करीब 35 विभिन्न विभाग व अध्ययन केंद्र एवं पीठ चल रहे हैं। सभी विभागों में यहां 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। सीयू में स्नातकोत्तर के अलावा स्नातक के कोर्स भी चलते हैं।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। CUHP Admission 2022 Updates, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे 12 स्कूलों के अधीन करीब 35 विभिन्न विभाग व अध्ययन केंद्र एवं पीठ चल रहे हैं। सभी विभागों में यहां 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। सीयू में स्नातकोत्तर के अलावा स्नातक के कोर्स भी चलते हैं। स्नातक की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा स्नातकोत्तर के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले एक सप्ताह से चल रही है। आनलाइन मोड पर चल रही आवेदन प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। इसके बाद आफलाइन प्रवेश परीक्षा होगा।
प्रवेश परीक्षा के लिए हिमाचल, जम्मू, कश्मीर, पंजाब व दिल्ली में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित किया जाएगा और फिर आफ लिस्ट जारी होगी। मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन होगा। सामान्य बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों की एडमिशन फीस करीब 5500 रुपये निर्धारित है, जबकि प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क होता है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय का एक परिसर धर्मशाला व दूसरा देहरा में बन रहा है। अभी कक्षाएं भी दोनों जगह चल रही हैं। कुछ विषयों की कक्षाएं शाहपुर के छतड़ी में भी चल रही हैं।
सीयू में चल रहे हैं ये कोर्स
सेंट्रर्ल यूनिवर्सिटी यानी सीयू में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलोजी, एनिमल सांइस, प्लांट साइंस, पर्यावरण विज्ञान, गणित, कंप्यूटर सांइस, लाइब्रेरी सांइस, अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी, पंजाबी एंड डोगरी, साेशल वर्क, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, ट्राइबल चेयर, आंबेडकर पीठ, राजनीतिक शास्त्र, दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र, कश्मीर अध्ययन केंद्र, तिब्बतियन अध्ययन केंद्र, शिक्षा विभाग, एमबीए, विजुअल आटर्स, पत्रकारिता, न्यू मीडिया, योग अध्ययन केंद्र कोर्स चल रहे हैं।