Nagar Nigam Election: अनुराग ठाकुर पहुंचे धर्मशाला, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार
Nagar Nigam Election Dharamshala नगर निगम चुनाव का महासंग्राम अपने परम चरम पर पहुंच चुका है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आज धर्मशाला में मौजूद रहकर वार्ड नंबर 15 खनियारा में भाजपा प्रत्याशी नेहा व सिद्धपुर वार्ड 16 से प्रत्याशी वीर सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Nagar Nigam Election Dharamshala, नगर निगम चुनाव का महासंग्राम अपने परम चरम पर पहुंच चुका है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आज धर्मशाला में मौजूद रहकर वार्ड नंबर 15 खनियारा में भाजपा प्रत्याशी नेहा व सिद्धपुर वार्ड 16 से प्रत्याशी वीर सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगे। अनुराग ठाकुर सुबह धर्मशाला पहुंचे। वन मंत्री राकेश पठानिया ने गगल हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। गगल हवाई अड्डे से अनुराग धौलाधार होटल पहुंचे, यहां पर पत्रकारों से भी रूबरू होंगे
इसके बाद वार्ड 15 व वार्ड 16 में भाजपा की जीत के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दिग्गजों के चुनावी समर में कूदने से पहले ही नगर निगम चुनाव का संग्राम, महासंग्राम बन चुका है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही तरफ कदावर नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं और अपने अपने तरकस से चुनावी मुद्दों के तीर छोड़ रहे हैं।
ऐसे में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री के इस दौरे को चुनावी रुख के लिए अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि दो रोज पहले अनुराग ठाकुर का दौरा था पर असम में जाने के कारण यहां का दौरा रद हो गया था। अब फिर यह कार्यक्रम भाजपा की ओर से जारी किया गया है।