Move to Jagran APP

दोनों सीटें भाजपा जीतेगी : अनुराग

भाजपा प्रदेश के दोनों उप-चुनावों को पूरी ताकत से लड़कर जीत हासिल करेगी। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और भविष्य में प्रदेश सरकार जो योजनाएं केंद्र को भेजेगी उसे अमलीजामा पहनाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को जम्मू कश्मीर से लौटते हुए कंडवाल में जिला महामंत्री रणवीर निक्का के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता में कही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:58 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:42 AM (IST)
दोनों सीटें भाजपा जीतेगी : अनुराग
दोनों सीटें भाजपा जीतेगी : अनुराग

संवाद सहयोगी, जसूर : हिमाचल में भाजपा दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और भविष्य में प्रदेश सरकार जो योजनाएं केंद्र को भेजेगी उसे अमलीजामा पहनाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को जम्मू-कश्मीर से लौटते हुए कंडवाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जम्मू में महाराजा हरी सिंह की 125वीं जयंती पर बतौर मुख्यातिथि शामिल होने का अवसर मिला। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद घाटी में खुशी का माहौल है। घाटी के विकास का अब एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है जिसमें सबका साथ सबका विकास संभव होगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कौन होंगे इसका फैसला पार्टी हाईकमान शीघ्र करेगा। पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देगी सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता मिलकर सहयोग करेंगे। उपचुनाव में देश और प्रदेश सरकार उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कंडवाल पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज शर्मा, अतुल सूदन, रणजीत पठानिया, अरविद गुलेरिया, केवल सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.