केवि अल्हीलाल ने मनाया स्थापना दिवस
संवाद सहयोगी, पालमपुर : केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल में शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. सुधा शर्मा क
संवाद सहयोगी, पालमपुर : केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल में शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. सुधा शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर, 1965 में एक स्वयत संस्था के रूप में हुई थी। संगठन को भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन कार्य करने की अनुमति है। संगठन का उद्देश्य सेना व केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों के बच्चों को पूरे देश में एक जैसी शिक्षा व पाठ्यक्रम पढ़ाना है। संगठन को सीबीएससी की मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना सभा से हुई। इस दौरान विद्यालय संयोजिका बिमला वर्मा व विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य शशि कटोच ने संगठन के कार्यो, प्रारूप से अवगत कराया। नौवीं छात्रा की छात्रा कुमारी सलोनी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस का पूर्ण परिचय दिया। कुमारी सरोज, कुमारी सुहाना ने कविता प्रस्तुत कर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमारी आमाक्षी, कुमारी नयना, कुमारी अर्पिता व नैंसी ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।