एलआइसी की वर्षगांठ पर निकाली कार रैली
भारतीय जीवन बीमा निगम की 63वीं वर्षगांठ पर आयोजित बीमा सप्ताह की कड़ी में शुक्रवार को जनजागरूकता के उद्देश्य से पालमपुर में कार रैली का आयोजन किया गया। शाखा चीफ मैनेजर सतीश सूद ने कार रैली को
संवाद सहयोगी, पालमपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम की 63वीं वर्षगांठ पर आयोजित बीमा सप्ताह की कड़ी में शुक्रवार को जनजागरूकता के उद्देश्य से पालमपुर में कार रैली का आयोजन किया गया। शाखा चीफ मैनेजर सतीश सूद ने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार पालमपुर से होते हुए मारंडा, ठाकुरद्वारा, अरला, भट्टू, चरेड़, नाल्टी पुल, परौर, मैंझा, बिद्रावन, चिबलहार, घुग्गर होते हुए पालमपुर पहुंची व पंफलेट बांटकर बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे पहले शाखा चीफ मैनेजर ने निगम के प्रति दर्शाए सहयोग के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं निगम कर्मचारियों व अभिकर्ताओं को बीमा योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मैनेजर प्रशासन चुनीलाल, विक्रम चंद कौंडल, विकास अधिकारी मनोज कुंवर, संजीव गोयल, संजय अरोड़ा, राजेश चोपड़ा, संजीव दारोच, पवन कौशल, बलवंत कपूर, उच्च श्रेणी सहायक सुशील कुमार, अभिकर्ता आरके शर्मा, एसके सोनी, कृष्ण कुमार, साहिल चित्रा, अजीत, अवनीत, चंचल, नीरज भारद्वाज, मंजू लता व सुभाष मौजूद रहे।