विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Accident in Chamba : चंबा में चांजू-नकरोड़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, वैक्सीनेशन शिविर से लौट रहे डाक्टर की मौत

By Virender KumarEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 06:43 PM (IST)

Car Accident in Chamba चंबा जिले के थाना तीसा के तहत चांजू-नकरोड़ संपर्क मार्ग पर एक कार खाई में गिर ...और पढ़ें

चंबा के चांजू-नकरोड़ मार्ग पर खाई में गिरी डाक्‍टर की कार। जागरण
चंबा के चांजू-नकरोड़ मार्ग पर खाई में गिरी डाक्‍टर की कार। जागरण

तीसा, संवाद सहयोगी। Car Accident in Chamba, चंबा जिले के थाना तीसा के तहत चांजू-नकरोड़ संपर्क मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में मंडी के चिकित्सक की मौत हो गई। पहचान डा. अंकुश पुत्र धर्म ङ्क्षसह निवासी वार्ड-तीन, जेल रोड, जिला मंडी के तौर हुई है।

अंकुश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में बतौर चिकित्सक सेवाएं देर रहा था। बुधवार देर शाम डा. अंकुश वैक्सीनेशन शिविर से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहा था। जब कार चमयाग कैंची मोड़ के समीप पहुंची तो डा. अंकुश कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कार सड़क से नीचे पेड़ों के बीच में फंसी हुई थी। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने डा. अंकुश को कार में से निकाला और तीसा अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच कर अंकुश को मृत घोषित कर दिया।

चांजू-नकरोड़ मार्ग पर बुधवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार डाक्टर की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-अभिमन्यु वर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर

रावी में बहकर आई लकडिय़ां लाने गई महिला की नदी में डूबने से मौत

चंबा जिला मुख्यालय के साथ लगते भडियां पुल के समीप रावी नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 30 वर्षीय अनु पत्नी करण ङ्क्षसह निवासी गांव जुखराड़ी डाकघर भडिय़ांकोठी के तौर पर हुई है। वीरवार को महिला रावी नदी किनारे पानी में बहकर आई लकडिय़ां लाने गई थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। भडिय़ां पुल के निकट स्थानीय लोगों ने महिला को बहते हुए देखा। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को रावी से निकालने में सफलता हासिल की। महिला को मेडिकल कालेज चंबा ले आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। उधर, एसपी चंबा एस अरुल कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।