रैहन में बाजार से घर जा रहे बुजुर्ग पर सांड ने कर दिया हमला, मौत
Bull attack on aged person रैहन में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एक सांड ने अचानक हमला कर दिया व उनकी मौत हो गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 02:21 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 02:27 PM (IST)
नूरपुर, जेएनएन। रैहन में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एक सांड ने अचानक हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इनकी पहचान प्रमोद चंद (80) निवासी झिकली रोड (रैहन) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से लोग बेसहारा पशुओं से दहशत में हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तहसील फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत रैहन के गांव झिकली रौड के प्रमोद चंद को घर जाते समय एक सांड ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
उन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी व तीन लड़के हैं, जो काफी गरीब हैं। जन जागृति सेवा संगठन रैहन ने प्रशासन से मृतक के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही रैहन में बढ़ रहे बेसहारा पशुओं को गोसदन में पहुंचाने की मांग की है। पुलिस ने इस संदर्भ में सीआरपीसी 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें