देश के इतिहास को पढ़ने के लिए धर्मशाला में भीड़
Dharamshala Bookds fair देश को आजादी दिलाने में किन किन देशभक्तों का योगदान रहा है और कितने बलिदानों के बाद देश का आजादी मिली है।
धर्मशाला, जेएनएन। देश को आजादी दिलाने में किन किन देशभक्तों का योगदान रहा है और कितने बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। देश के इन नायकों को धर्मशाला के लोग पढ़ना पंसद कर रहे हैं। धर्मशाला में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में लोग महात्मा गांधी की लिखी पुस्तकें फ्रीडम स्ट्रग्ल, ¨हदी स्वराज, यंग इंडिया पुस्तकों को खरीद रहे हैं। इसके अलावा र¨वद्र नाथ टैगोर की गीतांजली और लेखक सुभाष सी कश्यप अवर कंट्रीब्यूशन जैसी पुस्तकों की भी भारी मांग है। वहीं मेले में पंचायती राज, योग, आयुर्वेद, हिमाचली कविताएं, लोक गीत से संबंधित पुस्तकें भी खूब बिक रही हैं।
मेले में खरीददारी करने आए कर्णवीर सिंह ने बताया कि वे साहित्य के प्रति अपना रुझान रखते हैं, इसलिए उन्हें इस प्रकार के आयोजनों का इंतजार रहता है। ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए, ताकि युवा वर्ग का पुस्तकों और साहित्य के प्रति रूझान बढ़े। वहीं चड़ी के राजेंद्र ¨सह ने बताया कि इस मेले में बच्चों के लिए बहुत सी किताबें हैं। आयोजकों का कहना है कि मेला उम्मीद के अनुरूप अच्छा चल रहा है। हर रोज छोटी बड़ी लगभग तीन सौ किताबें बिक रही हैं और अनुमानित 10 हजार रुपये की बिक्री हो रही है। सोमवार शाम के समय बच्चों के लिए कहानियां और कविताओं की पुस्तकें खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा मुंशी प्रेम चंद, महादेवी वर्मा, कबीर जैसे साहित्यकारों की किताबें भी खरीद रहे हैं।