ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पालमपुर को मिली टीम
संवाद सहयोगी पालमपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पालमपुर
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पालमपुर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। ब्लॉक कमेटी प्रधान त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में 16 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 40 सचिव व 19 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
इनमें राजेंद्र कौल, ओंकार चौधरी, प्रदीप ठाकुर, देशराज, कुलदीप कपूर, कृष्ण कुमार, राम प्रकाश, अनिल कुमार, ललिता वालिया, कुलदीप भदोरिया, पूनम बाली, जोगीराम, कनिका, अमर सिंह, सुभाष गुप्ता व अनुभव को उपाध्यक्ष बनाया गया। संतोष कपूर, विजय वालिया, अमरनाथ सेठी, अनीश नाग, प्रवीन भट्ट, कुलदीप चौधरी, प्रमोद कुमार, कल्याण पठानिया, संजीव कौंडल, अश्वनी शर्मा, रमेश मांगी, ओंकार दमन, राजकुमार, अनूप बाघला, भावना देवी व जैसी राम को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुनील चंदेल को कोषाध्यक्ष तथा कुलतार, रविद्र कपूर, दीप कुमार, मिलाप कपूर, चंचल जंबाल, सुभाष कुमार, प्रकाश ठाकुर, संदीप कुमार, राम कुमार, रवि कुमार, अजीत कुमार, बीना देवी, रवि कुमार, आलोक शर्मा, रमेश पुन्नू, सुरजीत कुमार, शिवकुमार, विवेक पटियाल, प्यार चंद, प्रीतम चंद, विजय चौधरी, पूजा गोस्वामी, अशोक बम्मन, राज कुमार, अशोक कुमार, विनय, अमर, सुरेश कुमार, राम सिंह, महेंद्र कुमार, रविद्र राणा, मिलाप चंद, मीरा देवी, शशि राणा, अनिल कुमार, रवि कुमार, जगदीश चंद, त्रिलोक चंद व रंजीत कुमार को सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में रजिद्र सिंह ठाकुर, मेहताब सिंह ठाकुर, डीआर वर्मा, कैप्टन भूरी सिंह, हरविदर सिंह, कृष्ण कुमार, योगेंद्र सोनी, पीआर कपूर, जगदीश चंद, ग्लौरा राम, विनोद कुमार, जोगिद्र गोस्वामी, एमएस राणा, नरेश कुमार, मदन चौधरी, सुबोध बुटेल, जगत राम, जमीत सिंह व बृजेश धीमान को शामिल किया गया है।
-------------
कार्यकारिणी में अनदेखी का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश कांग्रेस किसान सेल के प्रदेश महासचिव संदीप ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सुलह की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकारिणी में सुलह चुनाव क्षेत्र के राजपूतों, ओबीसी और अनुसूचित जाति के लोगों की अनदेखी हुई है। युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के लोगों को शामिल नहीं किया गया है। बल्कि यह कार्यकारिणी सिर्फ चुनिदा लोगों की ओर से एक कमरे में बैठकर सुलह में कांग्रेस को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया है।
नई कार्यकारिणी में पंचायती राज के हारे लोगों को शामिल किया गया जिन्होंने लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को 32000 मतों की बढ़त दिलाई थी। आरोप है कि कार्यकारिणी बनाते समय चुनिदा लोगों ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को गुमराह किया। वह जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से मिलकर सोनिया गांधी को ज्ञापन भेजेंगे, ताकि कार्यकारिणी के विस्तार में पंचायती राज से जुड़े लोगों, युवाओं तथा महिलाओं को स्थान दिया जा सके।