केंद्रीय बजट में अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका से पूरा हिमाचल हुआ गौरवांवित : भाजयुमो
Anurag Thakur Role in Budgetप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि इस वित्त वर्ष का यह बजट बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा देश का बजट तैयार करने में अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका से पूरा हिमाचल गौरवांवित हुआ है।
धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि इस वित्त वर्ष का यह बजट बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत व सबका साथ सबका विकास के आह्वाहन पर तथा उनके मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के विकास को गति देने बाला बजट तैयार किया है। उन्होंने कहा देश का बजट तैयार करने में अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका से पूरा हिमाचल गौरवांवित हुआ है। सुकृत ने कहा एमएसपी को बढ़ा कर लागत का 1.5 गुना किया तथा केंद्र सरकार 10 हज़ार 500 करोड़ की दाल खरीदेगी। जबकि 2014 में दाल खरीद पर 236 करोड़ खर्च किए गए थे।
यह निर्णय बताते हैं कि बजट में किसानों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के लिए 50 हज़ार करोड़ देना व लद्धाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलना तथा 15552 आदर्श विद्यालय बनाने को 4684 करोड़ आबंटित करना भी सराहनीय है। डॉक्टर सुकृत ने कहा कोरोना के कारण उपजी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी आपदा में अवसर तैयार करते हुए बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
आज के समय में स्वास्थ्य सेवाएं सभी को उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 137 प्रतिशत का इजाफा कर जनसेवा का सबसे बड़ा काम किया है। इस ऐतिहासिक बजट के लिए अनुराग ठाकुर के रूप में एक हिमाचली का योगदान भी ऐतिहासिक है।