अनुराग ठाकुर के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने पर भाजयुमो ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला जलाया
BJYM Protest भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
सोलन, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। अधीर रंजन ने हमीरपुर से संसद सदस्य व भारत के राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके विरोध में सोलन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधीर रंजन ने बयान की कड़े शब्दों में निंदा की व उनका पुतला जलाया। इसकी अध्यक्षता सोलन मंडल के अध्यक्ष और रोहित भारद्वाज ने की।
इस मौके पर सोलन जिला सचिव मंडल सचिव दिनकर, जिला कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, कार्यालय सचिव संतोष, विशाल वेश, राजेंद्र, अशोक, राजन श्रीकांत, गौरव साहनी, शुभम, मंगलेश, सचिन, मनीष गौतम, दिव्यांशु, हंस, रवि सहित अन्य मौजूद रहे।