भाजयुमो 18 से चलाएगा एक बूथ 20 यूथ अभियान
संवाद सहयोगी ज्वालामुखी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी की बैठक रविवार को हुई जिसक
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी की बैठक रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय राणा ने की। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर ने बताया कि प्रदेशभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा 18 अक्टूबर से एक बूथ 20 यूथ अभियान का शुभारंभ करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि ज्वालामुखी मंडल में 102 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर ग्राम प्रमुख की नियुक्ति करने के उपरांत 18 अक्टूबर से इस अभियान को जोर शोर से चलाया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर 20-20 युवाओं की टोली का गठन कर भारतीय जनता पार्टी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ जोड़ा जाएगा। बैठक के समापन पर कौशल विकास निगम के निदेशक मुनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।