Move to Jagran APP

हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी का फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी सोमवार को हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा फतेहपुर में मंगलवार को पहुंचे। राजा का तालाब में फूल मालाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 01:17 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 01:17 PM (IST)
हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी का फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फतेहपुर व रैहन में फूल मालाओं व ढोल नगाड़ो के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओपी चौधरी का स्‍वागत किया।

फतेहपुर, संवाद सूत्र। प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी सोमवार को हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा फतेहपुर में मंगलवार को पहुंचे। विधानसभा फतेहपुर के खटियाड़, फतेहपुर रैहन व राजा का तालाब में फूल मालाओं व ढोल नगाड़ो के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

वहीं, ओपी चौधरी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने उन्हेंं यह दायित्व सौंपा है, जिसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं। वह ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प भी हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में विकास कर रह रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबको साथ लेकर चल रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के विकास हो रहा है। कोविड-19 महामारी के दौर में सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सकारात्मक भूमिका निभाई है। जिसका लाभ आम लोगों को मिला है। कोविड़-19 महामारी में कुछ राहत मिलते ही कर्फ्यू में कई तरह की ढील दी गई और जनजीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है, विकास किया जा रहा है।

यह रहे मौजूद

भाजपा के जिला महामंत्री डाक्टर सतीश शर्मा, खटियाड़ पंचायत के प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान हरविंदर खट्टा, बार्ड पंच अवतार सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अरुणा देवी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन बाला इत्यादि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.