Move to Jagran APP

यह चुनाव आतंकवाद व माओवाद के खिलाफ : किशन कपूर

BJP women morcha workshop at nurpur राकेश पठानिया ने कहा कि नूरपुर हलके से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 02:35 PM (IST)
यह चुनाव आतंकवाद व माओवाद के खिलाफ : किशन कपूर
यह चुनाव आतंकवाद व माओवाद के खिलाफ : किशन कपूर

नूरपुर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा का रविवार को बौढ़ में सम्मेलन हुआ। इसमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर ने कहा झूठ बोलने में कांग्रेस का कोई जबाव नहीं है, जबकि मोदी ने सबका विकास सबका साथ का नारा सच किया है। देश की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार जरूरी है। भाजपा के पास मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व है, जबकि विपक्ष नेतृत्वविहिन है। मोदी का कोई विकल्प नहीं है। कपूर ने कहा कि मैं दिन-रात आपकी सेवा में रहूंगा। कांगडा चंबा की आवाज जोरदार ढंग से उठाई जाएगी। यह चुनाव किसी विचारधारा का चुनाव नहीं हैं। इस बार का चुनाव आतंकवाद, माओवाद के खिलाफ राष्ट्रवाद का चुनाव है। महिलाएं घर-घर तक मोदी व जयराम सरकार की योजनाओं को लेकर जाएं और मोदी के हाथ मजबूत करें। 19 मई को भाजपा को वोट देकर आतंकवाद को करारा जवाब दें व मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाकर सभी अपना राष्ट्रीय धर्म निभाएं।

loksabha election banner

इस मौके पर नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि आपका वोट देश की एकता व मजबूती के लिए है, देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को समर्थन दें। महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं चलाईं, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। भाजपा प्रदेश की सभी चार सीटों पर जीत हासिल करेगी। नूरपुर हलके से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएंगे।

इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलनों में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी यह प्रमाण है कि महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कस ली है। यह चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। यह चुनाव की एकता अखंडता के लिए काफी अहम है। नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है व आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। महिलाएं घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। मोदी राज में वायुसेना में भी महिलाओं को मौका मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.