वायरल पत्र मामले में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के समर्थन में उतरा सुलह महिला मोर्चा, की यह मांग
सुलह भाजपा महिला मोर्चा वायरल पत्र मामले में स्वास्थ्य मंत्री को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
भवारना, जेएनएन। सुलह भाजपा महिला मोर्चा वायरल पत्र मामले में स्वास्थ्य मंत्री को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश वरिष्ठ सदस्य रागिनी रुकवाल व सुलह महिला मोर्चा की अध्यक्ष वीना राणा ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। झूठे षड्यंत्र से राजनीति चमकाने वालों को पार्टी से निष्काषित किया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव और राजनीतिक द्वेष से विकास करवाई रही है।
सुलह में विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में हर गांव हर कस्बे में विकास कार्य हो रहे हैं। चल रहा है। कितने ही नए सरकारी संस्थान विधानसभा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर खोले गए हैं। क्षेत्र के अनेक स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता विपिन परमार के साथ खड़ी है और सुलह महिला मोर्चा विकास के एजेंडे को षड्यंत्रों के आगे असफल नहीं होने देगा। इस मौके पर कार्यकर्ता मधु गुप्ता, सुधा राणा, दया पठानिया, सरोज कुमारी, मधु राजपूत व पूनम धरवाल मौजूद रहीं।