BJP Virtual Rally: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित
BJP Virtual Rally भाजपा की वर्चुअल रैलियों के दौर में सोमवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी।
धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा की वर्चुअल रैलियों के दौर में सोमवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। इनके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रैली को संबोधित करेंगे। रैली से 750 कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाना है। इसके बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए पार्टी 50 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाएगी। विभिन्न माध्यमों से रैली को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
मूल रूप से कोरोना काल के दौरान जो संवाद जनता और सरकार के बीच में नहीं हो पा रहा है, उसे फिर से बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों की रविवार को भी बैठक हुई।