Move to Jagran APP

देश की अधिकतर समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या, नियंत्रण पाना जरूरी : शांता

शांता कुमार ने कहा कि देश की विभिन्न समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या है। इसके नियंत्रण पर गंभीरता से विचार करने की अति आवश्यकता है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 04:14 PM (IST)
देश की अधिकतर समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या, नियंत्रण पाना जरूरी : शांता
देश की अधिकतर समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या, नियंत्रण पाना जरूरी : शांता
पालमपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा देश के सर्वांगीण विकास के लिए गरीबों का उत्थान अति आवश्यक है। उन्होंने कहा देश के 18 करोड़ अति गरीब अब भी गरीबी की कगार पर हैं। इन तक सभी विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक भेंट में दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया। शांता कुमार ने कहा कि देश की विभिन्न समस्याओं का कारण बढ़ती जनसंख्या है। इसके नियंत्रण पर गंभीरता से विचार करने की अति आवश्यकता है। शांता कुमार ने अपने प्रकाशन हिमालय पर लाल छाया तथा अन्य पुस्तकें योगी आदित्यनाथ नाथ को भेंट में दीं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शाल और प्रयागराज पुस्तक स्मारिका स्वरूप भेंट की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.