तीन बार सांसद रहे भाजपा नेता सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे भाजपा नेता सुरेश चंदेल ने दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 12:00 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे भाजपा नेता सुरेश चंदेल ने दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी थीं। उनके कई दिन से कांग्रेस में शामिल होने के क्यास लगाए जा रहे थे। इस दौरान भाजपा के दिग्गज भी उन्हें मनाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन वह नहीं माने और आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें