Move to Jagran APP

पन्ना प्रमुख सम्मेलन : सुबह 11 बजे चंबी मैदान में पहुंचेंगे गडकरी

BJP panna pramukh sammelan दो से तीन दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को धूप खिलने पर भाजपा पन्‍ना प्रमुख सम्‍मेलन के आयोजकों ने राहत की सांस ली है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:06 PM (IST)
पन्ना प्रमुख सम्मेलन : सुबह 11 बजे चंबी मैदान में पहुंचेंगे गडकरी
पन्ना प्रमुख सम्मेलन : सुबह 11 बजे चंबी मैदान में पहुंचेंगे गडकरी

रैत (कांगड़ा), जेएनएन। जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में 24 फरवरी को होने वाले कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। दो से तीन दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को धूप खिलने पर आयोजकों ने राहत की सांस ली है। चंबी मैदान में पानी खड़ा है व दलदल बन गया है। इसे सोखने का कार्य शुरू कर दिया है। नितिन गडकरी 24 फरवरी को सुबह 11 बजे चंबी मैदान में पहुंच जाएंगे। भाजपा 40 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान लगा रही है। भाजपा सगठन मंत्री पवन राणा ने शुक्रवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों से बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों की फीडबैक लेकर निर्देश जारी किए।

loksabha election banner

अब गगल हवाई अड्डे के पास होगा फोरलेन का शिलान्यास

पठानकोट-मंडी फोरलेन का शिलान्यास अब शाहपुर के चंबी मैदान में नहीं बल्कि गगल हवाई अड्डा के पास होगा। फोरलेन के साथ अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों का भी शिलान्यास किया जाएगा। चंबी मैदान में केवल पन्ना प्रमुख सम्मेलन के साथ नूरपुर, धर्मशाला व पालमपुर के भाजपा कार्यालय का शुभारंभ केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

यहां होगी वाहनों की पार्किंग

प्रशासन ने पार्किंग सहित लोगों के वाहनों से उतरने के लिए जगह निर्धारित कर दी हैं। रैत स्कूल, होमगार्ड मैदान धनोटू, डढंब मैदान, धनोटू क्रशर, मेला व लदबाड़ा मेला मैदान चंबी में पार्किंग स्थल बनाया गया है। नूरपुर व चंबा की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में पार्किंग बनाई गई है। यहां से छोटे वाहन खड़े करने बाद मैदान तक पैदल आना होगा। बड़े वाहनों में आने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल के समीप रेहलू रोड पर उतरेंगे तथा खाली वाहनों को रेहलू रोड की तरफ भेज दिया जाएगा। कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ, नगरोटा से आने वाले वाहन मेला मैदान चंबी, होमगार्ड मैदान धनोटू व डढंब मैदान में खड़े होंगे। इसी तरफ से आने वाले बड़े वाहन कार्यकर्ताओं को चंबी बस स्टॉप पर उतारने के बाद चड़ी रोड की तरफ भेजे जाएंगे।

सम्मेलन की तैयारियों में जुटा भाजयुमो

पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का जिम्मा भाजपा जिला कांगड़ा युवा मोर्चा को सौंपा गया है। भाजपा जिला कांगड़ा युवा मोर्चा के महामंत्री राजे स्याल ने बताया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत व सम्मेलन को सफल बनाने में भाजयुमो जुटा हुआ है। कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विकास चौधरी की देखरेख में कार्य कर रहे हैं। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शाहपुर विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, युवा मोर्चा टीम कागंडा के विष्णु, हंसराज, संजीव, नितिन व अंकुश सहित कार्यकर्ताओं ने चंबी मैदान से एयरपोर्ट गगल तक सड़कों के किनारों को भाजपामयी कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.