नूरपुर में 12 हजार सदस्य बनाएगी भाजपा : राकेश पठानिया
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू होगा
नूरपुर, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में भाजपा के 12 हजार सदस्य बनाएं जाएंगे। यह घोषणा वीरवार को नूरपुर में पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक राकेश पठानिया ने की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 1500 सक्रिय सदस्य भी बनाएं जाएंगे।
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद ग्राम केंद्र अध्यक्षों को सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सदस्यता अभियान के जिला के प्रभारी रमेश राणा व सह प्रभारी डॉ. सतीश शर्मा ने बैठक में मौजूद ग्राम केंद्र अध्यक्षों को सदस्यता अभियान को लेकर टिप्स दिए। इस मौके पर नूरपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष लेखराज शर्मा, उपाध्यक्ष जेडी ठाकुर, सचिव सिकंदर राणा व राजेश काका, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष केवल सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव रविंद्र चौधरी, नूरपुर मंडल के सदस्यता प्रभारी सुदर्शन ठाकुर व सह प्रभारी सुभाष सिंह मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप