Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता भाजपा की बजाय अपने कुनबे की चिंता करें : त्रिलोक कपूर

BJP Hit Congress Leaders भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस के कुलदीप राठौर व मुकेश अग्निहोत्री के अतिरिक्त अन्य कांग्रेसी नेता वास्तविक स्थिति से परे भ्रम में रहते हैं

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 09:21 AM (IST)
कांग्रेस नेता भाजपा की बजाय अपने कुनबे की चिंता करें : त्रिलोक कपूर
कांग्रेस नेता भाजपा की बजाय अपने कुनबे की चिंता करें : त्रिलोक कपूर

पालमपुर/शिमला, जेएनएन। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर व प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री के अतिरिक्त अन्य कांग्रेसी नेता हमेशा की वास्तविक स्थिति से परे भ्रम में रहते हैं।  संगठन व प्रदेश की जनता को भी भ्रम में रखते हैं। इन दोनों की स्थिति भी ऐसी है कि इनके पार्टी के नेता ही इनको कोई तवज्जो नहीं देते हैं। यहीं कारण है कि इनके नेता इनके कार्यक्रमों से नदारद रहते हैं।

prime article banner

कांग्रेस नेताओं को भाजपा की चिंता करने के बजाय अपने कुनबे की चिंता करनी चाहिए। त्रिलोक कपूर ने कहा पंचायत चुनाव को लेकर विपक्षी दल जनता में भ्रांतियां फैला रहा है। हालांकि सरकार ने पहले ही निर्णय ले लिया है कि पंचायत चुनाव समय पर ही करवाए जाएंगे। कुछ पंचायतों के आए सुझावों पर विचार किया जा रहा है। कुछ पंचायतों के पुनर्गठन के मामले सामने आए हैं। इसके लिए सरकार एक्ट के मुताबिक ही प्रक्रिया अपना रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्रवाद से हटकर प्रदेश में विकास हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.