प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप
संवाद सूत्र, बडूखर : काग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में लोगों के साथ भेदभाव किया है। यह बात पूर्व
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Aug 2017 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 11:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, बडूखर : काग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में लोगों के साथ भेदभाव किया है। यह बात पूर्व बीडीसी कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। काग्रेस सरकार ने विभागों में भिन्न-भिन्न पदों पर अस्थायी भर्ती की है, लेकिन उन्हें सम्मानजनक और जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। आशा वर्कर्स, जलरक्षक व आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सरकार ने खूब शोषण किया है। विधानसभा चुनाव में लोग इस सरकार को सत्ता से हटाकर बदला लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें