शांता कुमार का आेवैसी और प्रियंका गांधी पर निशाना, सरकार से बोले- लगे हाथ जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बना दें
BJP Leader Shanta Kumar भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।
पालमपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि बेरोजगारी एक संयोग है या एक प्रयोग। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा बेरोजगारी न तो संयोग है आैर न ही प्रयोग है। बेरोजगारी एक जनसंख्या विस्फोट है। केंद्र सरकार रोजगार दे रही है। लेकिन बढ़ती आबादी के कारण प्रतिवर्ष एक करोड़ नए युवक रोजगार प्राप्त करने के लिए बढ़ रहे हैं।
शांता कुमार ने सरकार से आग्रह किया कि लगे हाथाें जनसंख्या कानून भी बना दिया जाए, ताकि इस प्रकार के लोगाें को दोबारा शाहीन बाग बनाने का कष्ट न करना पड़े। यह लोग धरने पर बैठे हैं, इसी बार दूसरा कानून बना दिया जाए।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने इस बार 15 अगस्त को अपने भाषण में देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए जनसंख्या विस्फोट शब्द का प्रयोग किया था। बढ़ती जनसंख्या अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार गरीबी आैर बेरोजगारी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है। लेकिन देश में हर वर्ष एक करोड़ 60 लाख आबादी बढ़ रही है। इसी कारण गरीबी आैर बेरोजगारी भी बढ़ रही है। सरकार के प्रत्यनाें से आर्थिक प्रगति हो रही है, लेकिन बढ़ती आबादी के कारण गरीबी आैर आर्थिक विषमता भी उससे अधिक बढ़ रही है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के अनुसार भारत में 17 करोड़ लोग एेसे हैं जो भूखमरी के कगार पर खड़े हैं। बेरोजगारी यहां तक पहुंच गई है कि चपड़ासी के पद के लिए एमए, बीए उम्मीदवार बन रहे हैं। शांता कुमार ने कहा कहा इस जनसंख्या विस्फोट से बचने के लिए देश को अतिशीघ्र जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाना पड़ेगा। अब देश का संकल्प होना चाहिए 'हम दो हमारे दो' आैर अब सबके भी दो।
शांता कुमार ने कहा कि सरकार जब यह कानून बनाएगी तो यही लोग एक बार फिर से जगह-जगह शाहीन बाग बनाकर धरने पर बैठेंगे। इस देश के बहुत से मुसलमान देशभक्त हैं आैर वे अपने आप को विदेशी लुटेराें के वंशज नहीं समझते हैं। लेकिन बहुत से आेवैसी मनोवृत्ति वाले अपने आप को विदेशी लुटेराें के वंशज समझते हैं आैर वही शाहीनबाग जैसे धरनाें पर बैठे हैं। उन्हीं को नागरिकता कानून से परेशानी हो रही है। उन्हीं को जनसंख्या कानून से भी परेशानी होगी।