Move to Jagran APP

शांता कुमार ने अोवैसी पर साधा निशाना, बोले- राष्‍ट्र विरोधी मानसिकता के लोग देश के लिए बड़ा संकट

Shanta Kumar Hit opposition भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा है कि ओवैसी जैसे देशविरोधी मानसिकता के लोग देश के मुसलमानों को भड़का रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 08:53 AM (IST)
शांता कुमार ने अोवैसी पर साधा निशाना, बोले- राष्‍ट्र विरोधी मानसिकता के लोग देश के लिए बड़ा संकट
शांता कुमार ने अोवैसी पर साधा निशाना, बोले- राष्‍ट्र विरोधी मानसिकता के लोग देश के लिए बड़ा संकट

पालमपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा है कि ओवैसी जैसे देशविरोधी मानसिकता के लोग देश के मुसलमानों को भड़का रहे हैं। यह देश के लिए बहुत बड़ा संकट है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के पीछे भी यही लोग हैं। बकौल शांता, पड़ोसी मुस्लिम देशों के प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून बना है। इन देशों से भारत में प्रताडि़त मुसलमान नहीं आए बल्कि घुसपैठ कर और कानून तोड़कर बुरी नियत से करोड़ों घुसपैठिए भारत में आ गए हैं।

loksabha election banner

भाजपा नेता ने कहा, जम्मू-कश्मीर में रोज घुसपैठ होती है और हमारे जवान व निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं। घुसपैठ कर भारत में आए करोड़ों मुसलमानों को नागरिकता कैसे दी जा सकती है। 1947 में भी जिन्ना जैसे मुसलमानों ने मुस्लिम समाज को भड़काया था। देश का बंटवारा हुआ व लाखों बेगुनाहों का कत्लेआम हुआ। जिन्ना और ओवैसी के मनोवृति वाले मुसलमान भारत के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भारत के मुसलमानों से अपील की है कि इतिहास के इस नाजुक मोड़ पर बहकावे में न आएं और छागला के संदेश को याद करें।

बकौल शांता, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस मुहम्मद करीम छागला ने एक बार मुंबई में सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी रगों में भारत के ऋृषि-मुनियों का खून दौड़ता है। उन्होंने खुद को चंगेज, गौरी, गजनी, औरंगजेब और बाबर जैसे बर्बर विदेशी आक्रमणकारियों का वंशज नहीं माना। यह ऐतिहासिक सच्चाई है कि आज के भारत के मुसलमान वे हैं, जिनके पुरखे हिंदुओं ने किसी कारण इस्लाम धर्म को स्वीकार किया। भारत के मुसलमान देशभक्त और राष्ट्र का हिस्सा हैं।

इसी भावना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले सभी हिंदू हैं। तर्क दिया कि एक ओर छागला की मानसिकता और दूसरी तरफ आज के ओवैसी जैसे मुसलमानों की मानसिकता, जो आज भी खुद को उन विदेशी आक्रमणकारी मुसलमानों के वंशज मानते हैं, जिन्होंने भारत पर आक्रमण किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.