बिंदल के इस्तीफे से होगा नुकसान : सोनी
संवाद सहयोगी पालमपुर राजीव बिदल का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भाजपा को इसका नुकसान होगा। उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी मंडल पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी ने जारी बयान में कहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में राजीव बिदल पार्टी कार्यकर्ताओं को धार दे रहे थे तथा जिस प्रकार से लगातार बैठकों का आयोजन कोरोना काल में भी किया जा रहा था वह अपने आप में एक उपलब्धि है। हर तरह से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का तथा भाजपा के पन्ना प्रमुख तक बैठकों का आयोजन अपने आप में एक संगठन की ऐतिहासिक बात थी। संजीव सोनी ने कहा कि कोरोना के दौरान इस महामारी मैं लोगों की किस प्रकार से अधिक से अधिक सहायता की जाए उसके लिए राजीव बिदल द्वारा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था तथा राजीव बिदल हर कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे थे। लेकिन ऐसे समय में उनका इस्तीफा पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है ।
संवाद सहयोगी, पालमपुर : भाजपा मंडल पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी राजीव बिदल का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भाजपा को इसका नुकसान होगा। जिस प्रकार से प्रदेश में राजीव बिदल पार्टी कार्यकर्ताओं को धार दे रहे थे तथा जिस प्रकार से लगातार बैठकों का आयोजन कोरोना संकट में किया जा रहा था वह अपने आप में एक उपलब्धि है। हर तरह से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा भाजपा के पन्ना प्रमुख तक बैठकों का आयोजन अपने आप में एक संगठन की ऐतिहासिक बात थी। संजीव सोनी ने कहा कि कोरोना के दौरान इस महामारी में लोगों की किस प्रकार से अधिक से अधिक सहायता की जाए उसके लिए राजीव बिदल द्वारा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था तथा राजीव बिदल हर कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे थे।