महिलाओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटे
संवाद सहयोगी कांगड़ा इच्दी व सहोड़ा गांव में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधर
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : इच्दी व सहोड़ा गांव में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने महिलाओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। उन्होंने महिलाओं को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने शारीरिक दूरी, बार-बार हाथ धोने, फेस कवर लगाने व बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो तो डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से एक पुस्तिका भी भेंट की। इस अवसर पर सन्नी कुमार, विशाल, रजनी, बरखा, मलका, सुनीता व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें