Move to Jagran APP

शिलाई की टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का शव पांचवें दिन इछारी डैम से बरामद, यमुना में डूबा बच्‍चा मृत मिला

BJP Leader Dead Body Recovered शिलाई में टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का शव उत्तराखंड के कोटी स्थित इछारी डैम से बरामद हो गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 12:01 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 12:01 PM (IST)
शिलाई की टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का शव पांचवें दिन इछारी डैम से बरामद, यमुना में डूबा बच्‍चा मृत मिला
शिलाई की टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का शव पांचवें दिन इछारी डैम से बरामद, यमुना में डूबा बच्‍चा मृत मिला

नाहन, जेएनएन। शिलाई में टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का शव उत्तराखंड के कोटी स्थित इछारी डैम से बरामद हो गया है। परिवार के सदस्‍यों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह लाया जा रहा है। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में बहने वाली टोंस नदी में सियासु के समीप नहाते हुए शिलाई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डूब गए थे।

loksabha election banner

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 4 बजे शिलाई के प्रसिद्ध व्यापारी एवं भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी उर्फ़ बाजा बशवाल दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। कई दिनों तक टोंस नदी के दोनों छोर में लापता व्यक्ति की तलाश की गई, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया। महेंद्र सिंह नेगी शिलाई के प्रसिद्ध कारोबारी होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय थे।

पांवटा साहिब के बाता मंडी इलाके में यमुना नदी में डूबे शमशाद उम्र 9 वर्ष पुत्र भूरा निवासी सतीवाला का शव बुधवार को बहराल के कोंच वेल्ली से बरामद हुआ है। यमुना नदी के किनारे और बच्चों के साथ भैंसें चराने गया था। भैंसें पानी पीने के लिए यमुना नदी में उतर गईं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि शमशाद नहाते समय भैंस की पीठ पर चढ़ गया व उसकी पीठ से यमुना में छलांग लगा दी, यमुना नदी में तेज बहाव व गहरा पानी होने के कारण बच्चा नदी में बह गया था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों शवों के मिलने की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.