Move to Jagran APP

धर्मशाला रैली में कांगड़ा से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांगड़ा आगमन पर भाजपा मंडल कांगड़ा ने एक विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 08:42 PM (IST)
धर्मशाला रैली में कांगड़ा से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता
धर्मशाला रैली में कांगड़ा से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता

कांगड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला दौरे पर रणनीति बनाने पर भाजपा मंडल कांगड़ा ने विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़ ने की। भाजपा जिला कांगड़ा अध्यक्ष संजय चौधरी भी बैठक में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री की रैली पर चर्चा कर लोकसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी और मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें करीब पांच हजार कार्यकर्ता कांगड़ा से धर्मशाला जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर काबिज रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहां की ज्यादा से ज्यादा रैली में भाग लें और प्रधानमंत्री के विचारों को सुनें। इस अवसर पर नीतू दमीर, चौधरी देवी लाल, करतार, कुलदीप चौधरी, अशोक खैरा, सतपाल सोनी, रतन जगदंबा, देवीलाल अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.