भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर डंडों से हमला
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार पर भरमाड़ में डंडों से हमला हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 06:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, भरमाड़ : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार पर भरमाड़ में डंडों से हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार अपने दोस्त राजेश कुमार के साथ किसी कार्य के लिए भरमाड़ गया हुआ था। जब वह भरमाड़ बस अड्डा चौक से गुजर रहा था तो सुजान ¨सह ने उनके साथ गाली गलौज किया। इसी बीच सुजान सिंह व उसके सार्थियों ने डंडों से नरेश कुमार पर हमला बोल दिया। इससे नरेश कुमार को चोटें आई हैं। इसकी शिकायत नरेश कुमार ने जवाली पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें