भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क व सैनिटाइजर बांटे
संवाद सहयोगी कांगड़ा भाजपा मंडल कांगडा ने वीरवार को मास्क सैनिटाइजर सहित प्रधानमंत्री न
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : भाजपा मंडल कांगडा ने वीरवार को मास्क, सैनिटाइजर सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पत्र व केंद्र सरकार की उपलिब्धयों की पुस्तक बांटी। इस दौरान कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सदस्य उतम चौधरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, जिला भाजपा नेता रमेश बराड़, राजे सियाल सहित मंडल के कई पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व विधायक संजय चौधरी व प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोरोना संकट से लड़ने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने काम किया व योजनाएं बनाई यह उसी का परिणाम है कि विश्व के दूसरे देशों की तुलना में भारत में यह माहमारी से देश के लोग बच पाए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें