Dharamshala By Election: भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने भरा नामांकन, शांता कुमार समेत ये नेता रहे साथ
विशाल नेहरिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सांसद किशन कपूर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूद रहे।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 01:34 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से भाजपा के प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने नामांकन दाखिल कर दिया। नेहरिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद किशन कपूर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूद रहे। भाजपा की कचहरी अड्डा पर हो रही जनसभा में शांता कुमार, सतपाल सत्ती व किशन कपूर समेत शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल मौजूद हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें