कपूर बोले : झूठे वादे करने नहीं, विकास कार्यों का हिसाब लेकर आशीर्वाद लेने आया हूं
Kapoor meeting with workers shahpur भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने वीरवार को शाहपुर में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान वीरभद्र सिंह पर जोरदार हमला बोला।
शाहपुर, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने वीरवार को शाहपुर में आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान वीरभद्र सिंह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा वे छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन उन्होंने आम जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने हमेशा वोट की राजनीति करते हुए झूठे वादे कर जनता को ठगने का काम किया है। कपूर ने कहा यहां झूठे वादे करने नहीं आए हैं, वे पूर्व में हुए कार्यों का हिसाब लेकर जनता के बीच आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा गरीब का दर्द वही जानता है, जो गरीबी से उठा हो तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेचकर अपना सफर शुरू किया है।
यही वजह है आज किसान, गरीब, छोटे व्यापारी, महिला सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं। किशन कपूर ने कहा आज राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन उनके पूर्वज प्रधानमंत्री रहे हैं तब उन्होंने देश के लिए क्या किया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें विजयी बनाए। इससे पहले शहरी विकास आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने किशन कपूर का स्वागत करते हुए है कि शाहपुर से शांता कुमार को पिछली बार साढ़े 14 हजार की लीड दिलवाई थी तथा इस बार किशन कपूर को उससे भी अधिक लीड दिलवाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रेष्ठा चौधरी, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य दीपक अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।