Move to Jagran APP

इंदु गोस्‍वामी होंगी राज्‍यसभा के लिए भाजपा की उम्‍मीदवार, मोदी के साथ कर चुकी हैं संगठन में काम

लंबे मंथन के बाद भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने आखिरकार हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 03:10 PM (IST)
इंदु गोस्‍वामी होंगी राज्‍यसभा के लिए भाजपा की उम्‍मीदवार, मोदी के साथ कर चुकी हैं संगठन में काम
इंदु गोस्‍वामी होंगी राज्‍यसभा के लिए भाजपा की उम्‍मीदवार, मोदी के साथ कर चुकी हैं संगठन में काम

शिमला/पालमपुर, जेएनएन। लंबे मंथन के बाद भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने आखिरकार हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ संगठन का काम कर चुकीं कांगड़ा जिले से भाजपा नेत्री इंदु गोस्वामी के नाम पर हाईकमान ने मुहर लगा दी है।

loksabha election banner

पार्टी की ओर से हाईकमान के पास इंदु सहित अन्य नेताओं के नाम भी भेजे गए थेl  इनमें हिमाचल के पूर्व संगठन महामंत्री महेंद्र पांडे और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्‍टर कुलदीप चंद अग्निहोत्री का नाम भी शामिल था।

पार्टी हाईकमान ने इन नामों में से इंदु गोस्वामी के नाम पर मुहर लगाई है। इंदु गोस्वामी ने 2017 में पालमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंदु गोस्‍वामी पार्टी में महिला मोर्चा की कमान भी संभाल चुकी हैं, इसके अलावा धूमल सरकार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इंदु गोस्वामी के नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को उनके नामांकन करने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह सीट कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। 26 मार्च को इस पद के लिए मतदान होना है। मतदान कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी देने की स्थिति में ही करवाया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि भाजपा के सामने कांग्रेस शायद ही अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी, इसलिए नामांकन वापस लेने की तिथि को ही इंदु गोस्वामी को राज्यसभा के लिए चयनित घोषित किया जा सकता है।

परिचय इंदु गोस्वामी

  • नाम : इंदु गोस्वामी
  • निवासी : पपरोला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
  • राजनीतिक सफर : 1987 में शुरू हुआ। 
  • भाजपा संगठन में काम : भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष 1990 के दशक में, (इस दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया)
  • भाजपा हिविकां गठबंधन सरकार में महिला आयोग की अध्यक्ष 2000 से 2003 तक रही।
  • संगठन : प्रदेश सचिव महिला मोर्चा 2013 से 2016 तक 
  • महिला मोर्चा प्रदेश अध्‍यक्ष वर्ष 2017 (तीन लाख से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.