राहुल गांधी थोक में झूठा प्रचार कर अपनी फजीहत करवा रहे : अनुराग
Anurag Hit Rahul gandhi on Fake Campaign कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थोक में झूठा प्रचार कर अपनी फजीहत करवा रहे हैं।
जसवां, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों नलसूहा, परागपुर, मूहीं तथा शांतला का उद्योग मंत्री विक्रम ङ्क्षसह ठाकुर के साथ दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर देशद्रोहियों के साथ चुनावी खेल खेलने का आरोप लगाते हुए कहाकांग्रेस और महामिलावटी दलों का चुनाव परिणामों के दिन अहंकार चकनाचूर हो जाएगा। यूएन से मसूद को आतंकी घोषित किए जाने का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा भारत की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। लेकिन कांग्रेस इस मामले में भी सियासत ढूंढ रही है।
यूपीए सरकार के कार्यकाल में रिलायंस ग्रुप को एक लाख करोड़ रुपये के ठेके दिए गए, जिसका खुलासा स्वयं रिलायंस ग्रुप ने किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थोक में झूठा प्रचार कर अपनी फजीहत करवा रहे हैं। पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिस पर देश की जनता आंखें बंद कर विश्वास कर सकती है। इस दौरान उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने रामलाल ठाकुर को बलि का बकरा बनाते हुए उन्हें जबरन चुनावी मैदान में धकेला है तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप