Himachal By Election 2019: भाजपा और कांग्रेस ने इन नेताओं को दी स्टार प्रचारक की लिस्ट में जगह, जानिए
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 40 और भाजपा ने 37 प्रचारकों की लिस्ट इलेक्शन कमीशन को भेजी है। भाजपा की लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी मंगल पांडे व कांग्रेस की सूची में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रभारी रजनी पाटिल और आनंद शर्मा शामिल हैं।
बीजेपी की लिस्ट में जेपी नड्डा और मंगल पांडे के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सतपाल सत्ती, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, कृपाल परमार, चंद्रमोहन, पवन राणा, महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, गोबिंद ठाकुर, राजीव सैजल के नाम शामिल हैं। इनके अलावा रमेश धवाला, नरेंद्र बरागटा, सुखराम चौधरी, बलबीर सिंह, राकेश पठानिया, विक्रम जरयाल, परजीत सिंह, अर्जुन सिंह, जिया लाल, मुलखराज प्रेमी, धनेश्वरी ठाकुर, विशाल चौहान, उत्तम चौधरी और बदलेव भंडारी भी लिस्ट में हैं।
कांग्रेस की लिस्ट में पार्टी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, आनंद शर्मा, सहप्रभारी गुरकिरण कोटली, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, एआइसीसी सचिव आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह, कुलदीप कुमार, सुखविंद्र सुक्खू, विधायक धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, सुजान सिंह पठानिया, जीएस बाली, नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्रदत्त लखनपाल, लखविंद्र सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र राणा, सुंदर ठाकुर, अनिरुद्घ सिंह, पवन काजल, विक्रमादित्य सिंह, आशीष बुटेल, सतपाल रायजादा, चंद्रेश कुमारी, चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, सुमन वर्मा और अजय सोलंकी शामिल हैं।