Move to Jagran APP

धर्मशाला उपचुनाव: 2017 में किशन की बजी थी बांसुरी सुधीर हुए थे बाहर, जानिए क्‍या रहे थे समीकरण

प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने शंखनाद कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 03:30 PM (IST)
धर्मशाला उपचुनाव: 2017 में किशन की बजी थी बांसुरी सुधीर हुए थे बाहर, जानिए क्‍या रहे थे समीकरण
धर्मशाला उपचुनाव: 2017 में किशन की बजी थी बांसुरी सुधीर हुए थे बाहर, जानिए क्‍या रहे थे समीकरण

धर्मशाला, दिनेश कटोच। प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने शंखनाद कर दिया है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही होगा, यह तय माना जा रहा है। लेकिन निर्दलीय भी अपनी किस्मत अजमाने से कहीं पीछे नहीं हटेंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस हलके से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम में किशन की बासुंरी बजी थी और सुधीर शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। कपूर ने 2,997 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी, और विधानसभा पहुंचे थे। लोकसभा के चुनाव में किशन कपूर के जीत कर सांसद बनने के बाद यहां से उपचुनाव तय था। जिसे लेकर भाजपा व कांग्रेस के बीच हलचल पहले से ही शुरू थी। अब चुनावी रणभेरी बज ही गई तो महज एक माह से भी कम समय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को मिल पाएगा।

loksabha election banner

उपचुनाव को लेकर मतदान की तिथि भी निर्धारित हो चुकी है, लेकिन भाजपा व कांग्रेस की ओर से कोई भी अधिकारिक चेहरा चुनाव के लिए सामने नहीं है। भाजपा से टिकट के चाह्वानों की एक लंबी कतार है तो कांग्रेस से सुधीर का नाम ही अभी सामने भी है। उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल भी गर्म है। भाजपा में पत्र बम को लेकर खलबली अभी मची भी हुई तो कांग्रेस भी अपनी अंतरकलह में फंसी हुई है। पिछले ही दिनों धर्मशाला में पत्र बम को लेकर भाजपा को घेरने के कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस की आपसी गुटबाजी की पोल भी खुली तो अब खुद यहां से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे सुधीर शर्मा ने अपनों पर ही उन्हें भाजपा में शामिल होने की अफवाहें फैलाने के आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा किया है।

वर्ष 2017 धर्मशाला हलके का चुनाव परिणाम

किशन कपूर - 26050  -    भाजपा

सुधीर शर्मा  - 23053  -    कांग्रेस

रविंद्र राणा  - 2127   -     निर्दलीय

पंकज कुमार - 1726  -     निर्दलीय

कमल कुमार - 1655  -    निर्दलीय

पवन चौधरी  - 471  -     बसपा

अश्वनी काजल - 307 -    बीएमपी

दिग्विजय पुरी-   285   - निर्दलीय

विकास चौधरी-  281   - निर्दलीय

अनूप धीमान   - 273  - निर्दलीय

निशा कटोच  -  133  - एसडब्लयूपी

सुभाष शुक्ला-   127  - निर्दलीय

नोटा      -    525


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.