कांगड़ा जिला के शक्तिपीठों में अब कोई कर्मचारी नहीं मार सकेगा फरलो, बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी
Kangra Shakti Peeth शक्तिपीठों में अब कोई कर्मचारी फरलू नहीं लगा सकेगा। फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी। उपायुक्त डाक्टर निपुण जिंदल ने जल्द फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा आचार संहिता के कारण हुई कुछ देरी अब मशीनें जल्द स्थापित होंगी।
धर्मशाला, संवाद सहयोगी। Kangra Shakti Peeth, शक्तिपीठों में अब कोई कर्मचारी फरलू नहीं लगा सकेगा। फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक से लगेगी हाजिरी। उपायुक्त डाक्टर निपुण जिंदल ने जल्द फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा आचार संहिता के कारण हुई कुछ देरी अब मशीनें जल्द स्थापित होंगी। जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम, श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा व श्री ज्वालामुखी मंदिर के कर्मचारियों की हाजरी अब फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक से लगेगी। इस दिशा में जिला प्रशासन ने फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक लगाने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है और दस दिनों के भीतर तीनों शक्तिपीठों में मशीनें इंस्टाल करने के निर्देश भी मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त कांगड़ा ने जारी कर दिए हैं।
यह पहल इसलिए भी की जा रही है, ताकि अकसर फरलो मारने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा सके। इन मशीनों के स्थापित हो जाने और इन पर हाजिरी लगने के बाद यह सुनिश्चित हो पाएगा कि कर्मचारी हाजिर है या नहीं। इससे पहले कई ऐसे मामले पकड़ आ चुके हैं, जिनमें कर्मचारी गायब पाए जाते थे, लेकिन इन मशीनों के इस्तेमाल के बाद अब कर्मचारी फरलो नहीं मार पाएंगे।
बताया जा रहा है कि जिला कांगड़ा के सरकारी अधिग्रहण मंदिरों मेें कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा अन्य राज्यों से रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था देने के लिए फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक मशीन उपायुक्त कांगड़ा ने लगाने के आदेश सभी मंदिरों को दिए हैं। जिससे प्रदेश मेें पहला ऐसा जिला बन जाएगा, जहां नई तकनीक से मंदिरों के कर्मियों की हाजरी लगेगी। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो प्रदेश के समस्त सरकारी मंदिरों में भी इसे अपनाया जा सकता है।
यह बोले उपायुक्त
उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल के मुताबिक जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम, श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा और श्रीज्वालामुखी में फेस डिटेक्शन बायोमीट्रिक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है, जल्द यह मशीनें तीनों शक्तिपीठों में इंस्टाल कर दी जाएंगी। जिसके बाद इन मशीनों के जरिये मंदिर कर्मियों की हाजरी लगाई जाएगी।