अपर भलवाल को बनाया जाए अलग पंचायत
डाडासीबा के गांव अप्पर भलवाल में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने लोगों की जन समस्याओं को सुना। मंच संचालक देस राज ने सभी भलवाल वासियों की गुहार पर उद्योग मंत्री से अलग उप्पर भलवाल पंचायत बनाने की अपील की।
संवाद सूत्र, डाडासीबा : डाडासीबा के गांव अपर भलवाल में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को सुना। मंच संचालक देस राज ने सभी भलवालवासियों की गुहार पर उद्योग मंत्री से अलग अपर भलवाल पंचायत बनाने की अपील की। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वागीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जोड़बड से आरा चौक सड़क के निर्माण को सात करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रोड़ी-कोड़ी-टिपरी सड़क को खुदियाना में वन विभाग द्वारा क्लीयरेंस दी गई है। शीघ्र ही उक्त सड़क का भी नए सिरे से निर्माण आरंभ हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निर्धन परिवार से संबंधित मेधावी छात्रा प्रतीक्षा ठाकुर को शिक्षा के लिए सहायता राशि जारी करने की बात कही। इस अवसर पर महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य कमलेश वड़डियालिया, बूथ अध्यक्ष केसर सिंह, देस राज, महिला सचिव सपना रानी, नरेंद्र कंवर, पूर्व प्रधान स्वर्णा देवी, जिला परिषद कांता देवी, गोविद सिंह, प्यार चंद वर्मा, विशाल ठाकुर युवा सदस्य तिलक राज इत्यादि मौजूद रहे।