Breaking News : पवन काजल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए, चंद्र कुमार को सौंपी जिम्मेदारी
Pawan Kajal कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन काजल के भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच हाईकमान ने मंगलवार देर रात बड़ा फैसला लिया है। काजल को पद से हटा दिया गया है जबकि पूर्व मंत्री चंद्र कुमार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Pawan Kajal, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन काजल के भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच हाईकमान ने मंगलवार देर रात बड़ा फैसला लिया है। काजल को पद से हटा दिया गया है जबकि कांगड़ा जिले से ही अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित पूर्व मंत्री चंद्र कुमार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। कांग्रेस ने चंद्र कुमार की नियुक्ति कर काजल के जाने से कांगड़ा जिले और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच होने वाले नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की है।
चंद्र कुमार कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे हैैं। उन्होंने शांता कुमार को हराकर लोकसभा सदस्य का चुनाव भी जीता था। कांग्रेस हाईकमान की ओर से केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर काजल को भारमुक्त कर उनका जिम्मा चंद्र कुमार को सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।